फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, हनीप्रीत को उप डेरा प्रमुख बनाए जाने का दावा, जताई साजिश की आशंका

Thu, 13 Oct 2022 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अनुयायियों ने डेरामुखी की हत्या की साजिश की आशंका जताई है। वहीं डेरा प्रबंधन बोला कि हनीप्रीत पहले से ट्रस्टी हैं। डेरा अनुयायी दो धड़ों में बंटे हैं।
विज्ञापन
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा को लेकर एक और नया विवाद सामने आया है। डेरा अनुयायी दो धड़ों में बंटे हैं। विरोधी धड़े ने अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर डेरा प्रबंधन के नए पदाधिकारियों को लेकर कागजात वायरल किए हैं। इसमें हनीप्रीत को उप डेरा प्रमुख बताया गया है। डेरा अनुयायियों ने सवाल खड़ा किए हैं कि यदि ये कागजात सही है, तो विचार करें कि क्या डेरामुखी की हत्या की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


डेरा अनुयायियों ने सोशल मीडिया के अकाउंट फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ग्रुप पर एक पोस्ट वायरल की है। इसमें कई दस्तावेज पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि उक्त दस्तावेज साध-संगत ने उपलब्ध करवाए हैं। इसकी सत्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी डेरा सच्चा की प्रबंधक समिति ही दे सकती है। इन दस्तावेजों के अनुसार हनीप्रीत को अक्तूबर -2016 में डेरा सच्चा सौदा का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि 2020 के दस्तावेजों में विपासना चावला ही डेरा की चेयरपर्सन हैं।

इसी तरह 22 फरवरी 2022 का एक दस्तावेज है, जिसमें हनीप्रीत को उप डेरा प्रमुख बताया गया है। पोस्ट में लिखा है कि यदि दस्तावेज सच्चे हैं तो इस बात पर विचार करें कि क्या हरियाणा सरकार, मंत्री, तथा अन्य डेरा प्रमुख की हत्या की साजिश रच रहे हैं। साथ ही कहा है कि ये दस्तावेज यदि झूठे हैं तो इस पर महाराज के दस्तखत किसने किए हैं।
विज्ञापन


यह  भी पढ़ें : सोनीपत: मेडेन फार्मास्युटिकल्स कंपनी में दवा निर्माण पर प्रतिबंध, गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद कार्रवाई

ये आया नया विवाद
सोशल मीडिया पर जो कागजात वायरल हुए हैं, बताया जा रहा है कि वे डेरा की नई डीड है। इसके अनुसार ये डीड 22 फरवरी 2021 को गुरुग्राम में तैयार हुई है। डीड के अनुसार हनीप्रीत इंसां तो डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की मुख्य शिष्या व धर्म की बेटी है। मौजूदा, चेयरपर्सन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को ट्रस्ट का वाइस पैटर्न भी नियुक्त किया जाता है। इसमें कहा गया है कि मानवता भलाई के कार्यों के लिए पैट्रन (संरक्षक) जो भी आदेश देंगे, वाइस पैट्रन कम चेयरपर्सन का काम उनकी सुपरविजन-फॉलोअप का होगा।

विपासना इंसां, शोभा गोरा और अभिजीत भगत बाहर, दो नए ट्रस्टी जोड़े
डेरा प्रबंधन की चेयरपर्सन रहीं विपासना इंसां, शोभा गोरा व अभिजीत भगत को बाहर कर दिया गया है। विपासना इंसां के स्थान पर डॉ. पीआर नैन को चेयरपर्सन की जिम्मेदारी का जिक्र डेरामुखी अपने पत्र में स्वयं कर चुके हैं। डीड के अनुसार इन दोनों के स्थान पर दान सिंह और नवीन कुमार को नया ट्रस्टी बनाया गया है। इसके अलावा हनीप्रीत वाइस पैट्रन (उप संरक्षक), चेयरपर्सन एंड ट्रस्टी, गुलाबू मल, राकेश कुमार, राकेश कुमार, गुरचरण सिंह, जश्नदीप कौर, संतोष कुमारी, इकबाल सिंह, डॉ. पुनीत, वीरेंद्र, दान सिंह, नवीन कुमार को ट्रस्टी बनाया गया है।
विज्ञापन


बहन हनीप्रीत इंसां साल-2011 से डेरा सच्चा सौदा की ट्रस्टी है। साल 2016 में उन्हें बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। डेरा सच्चा सौदा की कार्यकारी कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन हैं। डेरे की गद्दी पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां ही रहेंगे। कुछ असामाजिक तत्व साध संगत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और वे डेरे के अनुयायी नही हैं। -जीतेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें