संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आंखों में इंफेक्शन, पानी आना, लाल होना और आंखों में जलन की समस्या के चलते लोगों सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे रहे हैं। पिछले एक सप्ताह की ओपीडी के आंकड़ों पर गौर करें तो इसमें 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टर्स की मानें तो मौसम बदलाव व प्रदूषण का असर आंखों पर भी पड़ रहा है।
रविवार व सोमवार को शहर में हवा की स्थिति खराब रही थी। जिले का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार को एक्यूआई में गिरवट आई है। एक्यूआई 163 दर्ज किया है, लेकिन हवा साफ नहीं हुई है। इसके चलते आखों में जलन, खुजली, पानी आना, आखों में एलर्जी आदि समस्याएं बढ़ गई हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आंखों की बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या 100 के करीब रहे। इन मरीजों में बच्चों के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल रहीं। पिछले सप्ताह तक यह संख्या 60 से 70 के बीच थी। विशेषज्ञों की माने तो छोटे बच्चों की आंखों की शिकायत ज्यादा हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने प्रदूषण से बचने के लिए विशेष टिप्स दिए।
बॉक्स
इस प्रकार करें बचाव
- आखों को धुएं और प्रदूषित हवा से बचाने के लिए चश्मों का इस्तेमाल करें।
- सुबह की सैर का भी परहेज करें।
- जलन होने पर आखों को ठंडे पानी से घोएं।
- चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा लें।
मौसम में बदलाव और धुएं के कारण आखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जो लोग सुबह सैर को जाते हैं उन्हें कुछ दिनों तक इससे परहेज करना चाहिए। ज्यादा समस्या और एलर्जी होने पर चिकित्सक से परामर्श से दवा लें। -डॉ. संदीप , नेत्र रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।