फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाइन बदल कर तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 150 चालकों के काटे चालान

Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अ​भियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। 
विज्ञापन
सिरसा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को लाइन बदल कर तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान काटे। इस अभियान के दौरान लाइन बदल कर वाहन चलाने वाले 120 लोगों के खिलाफ जबकि गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके चालान काटे।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभिन्न टीमों का गठन कर हाईवे तथा अन्य मार्गों पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा तेज गति में वाहन चलाने वालों को हिदायत दी गई कि अगर आप तेज गति में वाहन चलाएंगे तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित हेतु संबंधित अथॉरिटी के पास भेजा जाएगा। अचानक लाइन चेंज करने पर अक्सर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें ताकि सभी वाहन चालक सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। यातायात थाना प्रभारी ने चालकों को हिदायत दी की निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें