फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के कई क्षेत्रों के सीसीटीवी खराब होने पर पुलिस ने एजेंसी को भेजा नोटिस

Wed, 01 Nov 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तीन वर्ष पहले चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में कैमरों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। कई कमरे खराब हो चुके हैं या उन्हें मरम्मत की जरूरत है। ऐसे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एजेंसी को नोटिस भेजकर खराब कैमरों को दुरुस्त व अपग्रेड करने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर में कुल 215 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिनमें कई कैमरें सड़क हादसे, मौसम व अन्य कारणों से खराब हो गए हैं। अब इन सभी को दुरुस्त करवाया जाएगा। बता दें कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के चौक- चौराहों, मुख्य मार्ग व भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। तीन वर्ष पहले उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए गए थे लेकिन बारिश और तेज हवा, हादसों के कारण उनकी क्वालिटी पर बुरा असर पड़ा।
इसके अतिरिक्त नाइट विजन में कैमरों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। क्योंकि मौजूदा समय में उच्च कोटि के नाइट विजन कैमरें आ गए हैं। बता दें कि कई कैमरें इतने ज्यादा बुरी स्थिति में हैं कि उनके नीचे से गुजरने वाले वाहनों के नंबर तक ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। जिससे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की नजर से बच जाते हैं। अब इन कैमरों की मरम्मत करवाने, उन्हें अपग्रेड करने के लिए एजेंसी को नोटिस पुलिस प्रशासन की तरफ से भेजा गया है। एजेंसी के कर्मचारी अब शहर के सभी कैमरों को अपग्रेड करेंगे और खराब कैमरों को भी ठीक करेंगे।
विज्ञापन


उच्च क्वालिटी के कैमरे 500 मीटर से ज्यादा दूरी तरह के वाहनों को ट्रेस कर सकते हैं
बता दें कि सीसीटीवी कैमरे अपराधियों को पकड़ने में पुलिस का सबसे ज्यादा साथ देते हैं। उच्च क्वालिटी के कैमरे होने पर 500 मीटर से ज्यादा दूरी तरह के वाहनों को ट्रेस किया जा सकता है। यहीं वजह है कि सरकार और पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से चौक चौराहों और बाजारों में उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाने को प्राथमिकता देते हैं। कई शहरों में पोस्टल चालान तक का सिस्टम शुरू हो चुका है।

कैमरों से सुलझी हैं कई वारदात
पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो जिन एरिया में सीसीटीवी कैमरे उच्च कोटि के लगे हुए थे उस एरिया की क्राइम संबंधी वारदातों को बड़ी तेजी से सुलझाया गया है। इतना ही नहीं, मौजूदा समय में कई ऐसे मामले हैं जिनकी जांच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर की जा रही है।


शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करने व उन्हें अपग्रेड करने के लिए एजेंसी को नोटिस दिया गया है। सीसीटीवी से अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें