फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने कार से बरामद किए साढ़े तीन लाख रुपये

Fri, 13 Sep 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगाए नाके पर चेकिंग के दौरान सीआईए डबवाली टीम ने एक कार से साढ़े 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कार और नकदी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली उप निरीक्षक राजपाल सिंह बताया कि टीम बठिंडा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार की जांच के दौरान उसमें से 3.5 लाख रुपये बरामद हुए। कार सवार से जब इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नेत्रपाल सिंह निवासी ए-28 सर प्रताप सिंह कॉलोनी, वार्ड 68, राजस्थान के जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर रुपये ट्रेजरी में जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें