शहर के ओवरब्रिज के नीचे स्थित होटल में पुलिस की ओर से की गई छापा कार्रवाई के दौरान बाहर तैनात प
सिरसा। शहर के ओवरब्रिज के नीचे ऑटो मार्केट क्षेत्र में स्थित आशियाना होटल पर शुक्रवार सुबह एडीजीपी और सिरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने होटल से पांच लड़कियों और 9 लड़कों को काबू किया है। पुलिस की ओर से सभी पर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
शुक्रवार सुबह शहर के ओवरब्रिज के नीचे स्थित आशियाना होटल पर पुलिस टीम ने पहले होटल के सभी कमरों की जांच की। यहां पर युवक व युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने होटल संचालक से दस्तावेजों की मांग की। हालांकि यहां पर किसी भी युवक व युवती की आईडी और होटल के पास दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके पश्चात टीम ने अन्य पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। सभी युवक, युवतियों और होटल संचालक को पुलिस वैन में सिविल लाइन थाना में पहुंचा दिया। पुलिस ने युवक व युवतियों पर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
पहले भी पुलिस ने आठ युवकों को पकड़ा था
कैफे, होटल, स्पा सेंटर, हुक्का बार पर पुलिस लगातार छापे मार रही है। बीते दिन भी बरनाला रोड पर स्थित एक कैफे पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापा मार कार्रवाई करते हुए सात युवकों को जुआ खेलते और एक युवक को हुक्का बार से हिरासत में लिया था। पुलिस की ओर से उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। बता दें कि करीब दो माह पहले भी पुलिस ने पांच 10 लोगों पर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता बोले
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ लड़कों व पांच लड़कियों को काबू किया है। होटल संचालक सहित अन्य के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है। कैफे, स्पा सेंटर और होटलों में चलने वाले अवैध कार्य को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।