बरनाला रोड पर स्थित हुक्का बार में युवकों को हिरासत में लेते पुलिस कर्मी। संवाद
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर में बरनाला रोड स्थित फ्लेवर हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान यहां पर स्कूल और कॉलेज के 20 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अवतार सिंह की टीम ने मूनलाइट हुक्का बार में पहुंचकर वहां की स्थिति जांची और संचालक से दस्तावेज मांगे। इस दौरान संचालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके पश्चात टीम ने बार संचालक सहित बार में बैठे कॉलेज व स्कूल के छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच प्रक्रिया जारी रही। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस की ओर से कई क्षेत्रों में हुक्का बार, स्पा सेंटर, कैफे और होटलों पर छापा कार्रवाई की गई है। इसमें युवक व युवतियों को पकड़ कर उन पर मामला दर्ज किया गया है।
वर्जन
छापा कार्रवाई के बाद युवकों को काबू किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए युवकों में से कई नाबालिग भी हैं। - अवतार सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा ।