फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दस आपराधिक गैंग का किया पर्दाफाश, 42 गुर्गे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पुलिस ने करोड़ों की चोरी व लूटी की गई संपत्ति बरामद की है, जबकि भगोड़ों को पकड़ जेल में भेजा है। वहीं पुलिस ने सात माह की अवधि के दौरान मादक पदार्थ तस्करों, संपत्ति विरुद्ध अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने बीते सात माह में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक करोड़, 34 लाख, 78 हजार रुपये की चोरी की गई संपत्ति बरामद की है। इसके अलावा 10 आपराधिक गैंगों का पर्दाफाश कर उसके 42 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान विभिन्न 39 आपराधिक वारदातों का खुलासा करते हुए उनकी निशानदेही पर 21 लाख 64 हजार 347 रुपये की संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 154 भगौड़ों को गिरफ्तार कर संबंधित अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेजा है। इसके अलावा अवैध असला धारकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत 34 अभियोग दर्ज कर 37 हथियार व 46 कारतूस बरामद कर 42 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है।
27 किलो 374 ग्राम अफीम की बरामद
जिला पुलिस 2022 के सात माह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 347 अभियोग दर्ज किए हैं। इस दौरान आरोपियों से 27 किलो 374 ग्राम अफीम, तीन किलोग्राम हेरोइन, 3790 किलो डोडा चूरा पोस्त, 54 किलोग्राम 298 ग्राम गांजा व 22 हजार 607 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

239 अभियाग दर्ज कर 235 लोगों को भेजा जेल
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 239 अभियोग दर्ज कर 235 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से 7090 बोतल देसी शराब, 4811 लीटर लाहन, 1176 बोतल अवैध शराब, 355 बोतल बीयर तथा 508 बोतल अंग्रेजी शराब तथा छह अवैध शराब की चलती भट्टी बरामद की है। जुआ व सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते 213 अभियोग दर्ज कर 392 लोगों को काबू कर उनसे 24 लाख 71 हजार 625 रुपये की राशि बरामद की है।
फरियाद की बात गंभीरता से सुनकर न्याय दिलाने का करें प्रयास : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आपराधिक वारदात को रोकने एवं सुलझाने के लिए और अधिक मेहनत और लगन से कार्य करें, ताकि समाज में पुलिस की और बेहतर छवि नजर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस आम आदमी की दोस्त और अपराधियों के लिए भय का प्रतीक होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुन कर उसे शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयत्न किया जाए ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें