फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली थाना पुलिस ने मोबाइल छीने जाने की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक दुकान संचालक से मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को चंद ही घंटों में काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कालांवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान हरमेश तथा जसविंदर सिंह निवासी चक हीरा सिंहवाला जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे जनरल स्टोर संचालक वीनू कुमार निवासी वाटर वर्क्स रोड मंडी कालांवाली से दोनों आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे बाद दोनों आरोपियों को तख्त मल फाटक क्षेत्र से काबू कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

ये रहा घटनाक्रम
रविवार को मंडी कालांवाली के वाटर वर्क्स रोड निवासी एक युवक से बाइक सवार युवक फोन करने के बहाने छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि वह मंडी कालांवाली में टेलीफोन एक्सचेंज के पास जनरल स्टोर की दुकान है। शाम को वह अपने बेटे को दुकान पर छोड़कर किसी काम से चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और उसके बेटे से फोन मांगा। जब उसके बेटे ने फोन देने से मना किया तो एक युवक बाइक से उतरकर उसके बेटे के हाथ से फोन छीनकर बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें