फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान शुरू, 773 बूथों पर 142694 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

विज्ञापन
स्टेशन पर पोलियो रोधी दवा पिलाते टीम के सदस्य - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार से शुरू किए गए पल्स पोलियो अभियान के तहत विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर दवा पिलाने का अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी केवल कंबोज ने किया। अभियान के तहत एएनएम कौशल्या, सुमन व एमपीएचडब्ल्यू नेत्रपाल भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि माता-पिता अपने पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं। प्रशासन की ओर से आने वाली टीम का सहयोग करते हुए पोलियो अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 773 बूथ बनाए गये हैं, जिसमें 142694 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। इस कार्य को सुचारू रूप से करने हेतु पूरे जिले में 143 सुपरवाइजर व 2912 वैक्सीनेशन बूथ मेंबर लगाये गये हैं एवं उन सभी को हिदायत दी गई है कि वो अपने एरिया के स्लम एरिया व हाई रिस्क एरिया ईंट-भट्टे और घुमंतू पर अधिक ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें