फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं का इंतजार, कब जागेगी सरकार

Wed, 12 Jun 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के मुख्य खेल स्टेडियम के हालातों में सुधार को लेकर पिछले एक साल से अधिकारी मुख्यालय को रिमाइंडर पर रिमाइंडर भेज रहे है। जिससे की खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर माहौल मिल सके। यह हालात स्टेडियम के तब हैं जब पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री, उपायुक्त आवास से स्टेडियम 500 मीटर की दूरी पर है। पूर्व सांसद तक स्टेडियम में विकास कार्य नहीं करवा पाई। वहीं विधायक ने आकर कभी स्टेडियम में खेल गतिविधियों को नहीं देखा है।
विज्ञापन

बता दें कि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सुबह और शाम के समय लघु सचिवालय में कार्यरत अधिकारी और उनके परिजन सैर करने के लिए आते है। उनसे स्टेडियम के हालात छुपे नहीं है। किसी ने आज तक कोई कदम स्टेडियम में सुधार व व्यवस्था को लेकर नहीं उठाया है। स्टेडियम का बंद गेट और टूटे शीशे खस्ता हालात की हकीकत बयां कर रहे हैं।
यह है स्टेडियम के हालात
1. स्टेडियम की मुख्य बिल्डिंग के शीशे टूटे हुए हैं।
2. मुख्य स्टेडियम में आज तक सिंथेटिक ट्रैक तक नहीं बना।
3. बेसहारा पशु बने परेशानी बने हुए है।
4 कई जगह से दीवारें टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों का आना जाना है।

सांसद बनते ही बदली इनडोर स्टेडियम की हालत

अनाज मंडी में स्थित चौधरी दलबीर सिंह इनडोर स्टेडियम का नाम नवनियुक्त सांसद कुमारी सैलजा के पिता के नाम पर है। कुमारी सैलजा के सांसद बनते ही स्टेडियम के हालात बदलने शुरू हो गए है। एक माह पहले तक जहां स्टेडियम खस्ता हालत होता था। अब स्टेडियम में बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस स्टेडियम के गेट से अंदर जाना कोई पंसद नहीं करता था। आज वहां पर साफ सफाई और पार्क में हरी घास नजर आती है।
विज्ञापन

रेसिंग ट्रैक पर उगी हुई हैं झाड़ियां
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया गया है। जिसमें कृत्रिम घास लगी हुई। इस मैदान में कृत्रिम घास बिना रखरखाव के कारण उखड़ना शुरू हो गई है। पानी न देने के कारण मैदान सूखने लगा है। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिस मैदान पर खिलाड़ी दौड़ते हुए अभ्यास करते हैं। इसी मैदान के चारों तरफ झाड़ियां व घास उग चुकी है। वहीं गोला फेंकने वाली जगह भी क्षतिग्रस्त हो चुकी। दूसरी ओर मैदान के ग्राउंड में लगे शेड टूट चुके हैं। घूमने के लिए आए लोगों के लिए बैठने की कोई जगह नहीं है।


पिछले एक साल अधिकारी भेज रहे मांग
जिला खेल अधिकारी पिछले एक साल से खेल स्टेडियम में विकास कार्यों को करवाने के लिए निरंतर मांग भेज रहे है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक साल में कई बार रिमाइंडर भेजे जा चुके है। आगामी तीन महीनों के अंदर यदि विकास कार्य नहीं हुए तो विधानसभा चुनावों के तहत फिर आचार संहिता लग जाएगी। जिसके बाद खिलाड़ियों को वर्ष 2025 के बजट में ही सुविधाएं मिल पाएगी।




मेरे पास कार्यकारी चार्ज है। पूर्व में जितने एस्टीमेट भेजे गए थे। सभी का रिमाइंडर मुख्यालय को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी प्रोजेक्टों को लेकर पैसा आ जाएगा और स्टेडियम में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें