राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक कक्षा की 11 सीटों पर शनिवार को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। जिन छात्राओं ने डीएचई के पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ है। वह छात्राएं 28 नवंबर को महाविद्यालय में निर्धारित समिति के पास उपस्थिति होकर अपना नाम दर्ज करवाएं। प्राचार्य राम कुमार जांगड़ा ने बताया कि जो छात्राएं बारह बजे तक अपने नाम दर्ज करवाएंगी, उन्हीं में से ही बची हुए सीटों पर प्रवेश के लिए दो बजे तक मेरिट लिस्ट तैयार करके महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर दिखाई जाएगी। बीए प्रथम वर्ष के लिए निर्धारित समिति से कमरा नंबर 6 व बीकॉम के लिए कमरा नंबर 2 में संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि राजकीय महिला महाविद्यालय के स्नातक कक्षा की बीए की 3 सीटें सामान्य वर्ग में व बीकॉम में कुल 8 सीटें जिनमें से 6 एससी वर्ग व दो सामान्य वर्ग की सीटें खाली है।