पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी का आरोपी।
- फोटो : Sirsa
सीआईए सिरसा टीम ने चेकिंग के दौरान अंबेडकर चौक सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को 400 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विपिन कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।