एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने रानियां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 350 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान काबल सिंह निवासी नामधारी मोहल्ला रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।