फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फतेहाबाद और सिरसा के तीन कॉलेजों में नये कोर्स की मिली अनुमति, इसी सत्र से होंगे शुरू

Sat, 17 Feb 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की। इस दौरान राजकीय कॉलेज फतेहाबाद, राजकीय कॉलेज सिरसा व राजकीय महिला कॉलेज को विभिन्न कोर्स करवाने को लेकर अनुमति मिली। जिसको लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कार्यकारी परिषद की बैठक में पास होने के बाद अब नये सत्र से तीनों कॉलेजों में इन विषयों को पढ़ाया जाएगा। कुलसचिव राजेश बंसल के अनुसार बैठक में 28 एजेंडे रखे गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद में नया राजकीय कॉलेज स्थापित हुआ है। ऐसे में फतेहाबाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा और विश्वविद्यालय की बैठक में सभी सीटें भी निर्धारित कर दी गई हैं। वहीं बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कोर्स राजकीय कॉलेज सिरसा में करवाए जाएंगे। जिनकी लंबे समय से कॉलेजों में मांग हो रही थी। वहीं सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 को कॉलेजों में लागू किया है। कॉलेजों ने इस नीति को हाथों हाथ लिया है और स्किल कोर्स व डिप्लोमा कोर्स करवाने की मांग बढ़ गई है।

इन कॉलेजों में यह कोर्स शुरू होंगे
1 - राजकीय कॉलेज फतेहाबाद
हिंदी, इतिहास, राजनीति साइंस, ज्योग्रॉफी, अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और कॉमर्स के कोर्स करवाए जाएंगे।
2 - राजकीय कॉलेज सिरसा
बीबीए, पीजीडीसीए और एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई करवाई जाएगी।

3 - राजकीय महिला कॉलेज
बीबीए, बीसीए, बीबीए कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन की पढ़ाई करवाई जाएगी।





फिजिकल एजुकेशन विभाग के ये एसोसिएट प्रोफेसर बने प्रोफेसर

डाॅ. अशोक कुमार

डॉ. ईश्वर सिंह
डाॅ. अशोक कुमार


एनर्जी एंड पर्यावरण के ये एसोसिएट प्रोफेसर बने प्रोफेसर
- डॉ. अंजू

- डॉ. मोहम्मद कासिफ किदवई


ये भी लिए निर्णय
1- विवि की जमीन पर पेट्रोल पंप लगाने का रास्ता हुआ साफ।
2 - विवि में 229 करोड़ का बजट हुआ पास।
3- पुराने असिस्टेंट प्रोफेसर संबंधी लिफाफे नहीं खुल पाए। क्योंकि कोर्ट केस की कॉपी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली।
4 - फाइल गायब मामले में परिषद ने संबंधित अधिकारियों को दो माह का समय दिया है। जिसमें वह अपना पक्ष रखेंगे, अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी।
5 - गैर शिक्षक कर्मचारियों की योग्यता को निर्धारित कर दिया गया है। अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



कार्यकारी परिषद की बैठक में 28 एजेंडे रखे गए थे। तीन कॉलेजों में नये कोर्स शुरू होंगे। वहीं कुछ शिक्षकों की प्रमोशन हुई है। सभी एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसमें छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें