फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा से विपक्षी राजनीतिक दलों में बौखलाहट : अभय चौटाला

Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने डबवाली रोड स्थित जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अभय सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती का राज्यस्तरीय कार्यक्रम कैथल में होगा। इस सम्मान दिवस रैली को लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की चल रही परिवर्तन यात्रा निश्चित रूप से प्रदेशभर में परिवर्तन लाएगी। इस पदयात्रा से विपक्षी राजनीतिक दलों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली सभी राजनीतिक दलों के वहम दूर करेगी। अभय सिंह ने कहा कि वे परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अभी तक प्रदेश के 72 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए लाखों लोगों से मिल चुके हैं। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही घर-घर जाकर लोगों को सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दें। इस मौके पर कश्मीर सिंह करीवाला, डॉ. सीताराम, कृष्णा फौगाट, विनोद अरोड़ा, जसविंद्र बिंदु, सुभाष नैन, गुरविंद्र सिंह गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें