डबवाली। श्री गोशाला मंडी डबवाली में लंपी स्किन नामक रोग की चपेट मे आने से लगभग 100 से अधिक गोवंश रोग ग्रस्त हो गई हैं। प्रधान राजेश जिंदल ने बताया कि इस बीमारी से अधिकतर दूध देने वाली गाय चपेट में आई हैं। 17 गायों की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ी हुई है। इसके अलावा छोटे-छोटे बछड़े व बछड़ियों में भी यह रोग तेजी से फैल रहा है। उन्होंने सरकार व पशुपालन विभाग से इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया है तथा इसके लिए एक उच्च स्तरीय टीम गठित करने की मांग की है। जिसकी निगरानी में इन गोवंश का उपचार करवाया जाए। जिससे इस बीमारी को अन्य गोवंश में बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस रोग के चलते अगले 15 दिनों के लिए श्री गोशाला द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा भी स्थगित कर दी गई है। संवाद