फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लहंगेवाला मेंं घर के आंगन में लगा रखे थे अफीम के पौधे, एक गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव लहंगेवाला से एक व्यक्ति को तीन किलो 550 ग्राम अफीम के पौधों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ये पौधे अपने घर के सामने आंगन में लगा रखे थे। रोड़ी थाना प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम गांव लहंगेवाला के पास मौजूद थी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव का एक युवक नशा करता है और अपने घर के सामने खुले आंगन में अफीम के काफी पौधे लगाए हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव लहंगेवाला में एक घर में रेड की। इस दौरान घर में गेट के सामने खुले आंगन में जाकर जांच की तो वहां से टीम को अफीम के पौधे लगे हुए नजर आए। वहीं एक युवक भी खड़ा दिखाई दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव लहंगेवाला के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ये अफीम के पौधे उसने करीब 3 फुट चौड़ाई व करीब 3 फुट लंबाई की जगह में लगाए थे। पौधों का वजन करने पर तीन किलो 550 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें