फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो सगे भाइयों ने ही बनाई थी कर्मियों को लूटने की योजना

Tue, 04 Jul 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की ओर से पकड़े गए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ।पुलिस की ओर से पकड़े गए लूट की 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव सिकंदरपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को लूटने वालो दोनों आरोपी सगे भाई है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक देवीलाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्रम तथा प्रवीण निवासी मोरीवाला के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। आरोपी विक्रम ने शहर में शिव चौक के पास सैलून की दुकान की हुई है, जबकि उसका भाई प्रवीण सिकंदरपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की मां ने भी कंपनी से लोन लिया हुआ था। मां का स्वास्थ्य खराब होने व घर की आर्थिक स्थिति कमजाेर होने के चलते दोनों ने ही लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया था। कंपनी के कर्मचारी गांव में ही एक दुकान पर बैठकर किस्त की राशि एकत्र करते थे। इसके चलते आरोपियों ने उनकी रेकी की और सिकंदरपुर गांव से बाहर निकलने के बाद आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 80 हजार रुपये लूट लिए। उपनिरीक्षक देवीलाल ने बताया कि दोनों भाइयों का पुलिस में आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी चार आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अब तक आरोपियों की निशानदेही पर 38 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें