फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली बनी परेशानी का सबब

Wed, 30 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सरकार द्वारा राशन डिपो पर एक नवंबर से की गई ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली उपभोक्ताओं और डिपो होल्डरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके चलते डिपो पर राशन होने के बावजूद डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांट सकते। सरकार की ओर से डिपो पर भेजी गई बायोमेट्रिक मशीनें नेटर्वक कम होने के कारण न चलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विभाग के कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों से राशन दिलाने की गुहार क रते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।  वार्ड दो की उपभोक्ता रानी देवी, नीलम रानी, किरणा, वार्ड चार की रेखा रानी, हरदीप कौर, रामरखा, पांच के विक्की, चिमन लाल, आठ के गंगा राम व 13 के शिव चंद वार्ड सात के उपभोक्ताओं ने बताया कि वह राशन लेने के लिए डिपो पर कुछ दिनों से चक्कर काट रहें है लेकिन सरकार द्वारा डिपो पर भेजी गई मशीनें काम न करने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि डिपो पर भेजी मशीन में काफी अनियमताएं भी है कि राशन कार्ड पर पांच लोगों के नाम दर्ज है लेकिन मशीन में तीन नाम ही दर्शाए जा रहें है।  उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार ने डिपो पर मशीनें लगानी थी तो उसका सिस्टम सही ढंग से शुरू करना था ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि वह राशन के लिए डिपो पर लाइन में लगें या फिर दिहाडी पर जाएं। इस संबंध में विभाग के निरीक्षक ऋषि भाटिया ने बताया कि सरकार द्वारा डिपो पर जो मशीनें भेजी गई है वह पहले टू जीबी नेटर्वक से जोड़ी गई थी लेकिन अब उसे फोर जीबी नेटर्वक से जोड़ा गया है। आज उक्त विषय को लेकर चंडीगढ़ में विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक भी है ताकि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे चिंता न करे यदि मशीनों के कारण इस बार उन्हें राशन नहीं मिला तो उसे अगले माह दो माह का राशन इक्टठा मिलेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें