फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुहियांवाली में बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नुहियांवाली में वीरवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक झुलस गया। घायल को ओढां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी मुताबिक ढाणी में रहने वाले साहिल और कमल खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ उनपर बिजली आ गिरी। इस हादसे में करीब 18 वर्षीय साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल झुलस गया। सूचना के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल कमल को अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में कमल की स्थिति खतरे से बाहर है। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें