शहर के ममेरां चौक के नजदीक दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सिरसा के नागरिक अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी अनुसार ढाणी सतनाम सिंह निवासी बलदेव सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर शहर के ममेरां बाईपास चौक की ओर जा रहे थे, जिस दौरान सामने से आ रहे बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार बलदेव सिंह की मौके पर ही बात हो गई। जबकि दूसरे बाइक चालक गांव पोहड़का निवासी रवि तथा रतनपुरा निवासी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिरसा के नागरिक अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी इस संबंध में विभागीय जांच कर रही है।