फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार लाख रुपये की दो किलोग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद टीम ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब चार लाख रुपये की कीमत की 2 किलोग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। सेल के प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम गश्त के दौरान गांव धोलपालिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर एक युवक मौके से खिसकने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पिट्ठू बैग से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई। सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अफीम को कब्जा में लेकर पकड़े गए युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना ऐलनाबाद में केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त अफीम राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से लाई गई थी और उसे ऐलनाबाद क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें