फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 किलो डोडा पोस्त सहित व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव चकेरियां क्षेत्र से एक व्यक्ति को 9 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। कालांवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी चकेरियां के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कालांवाली थाना पुलिस के उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव चकेरियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 9 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें