फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमो दिखाने के बहाने पहले चमकाए बर्तन, फिर आभूषण लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के अग्रसेन कॉलोनी में निजी कंपनी की ड्रेस पहनकर आए दो युवकों ने पहले बर्तन और पाजेब को साफ किया। जिसके बाद महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके आभूषण उतरवा कर साफ करने की बात कह महिलाओं को पानी गर्म करने के लिए भेज दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला मधु ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक निजी कंपनी के ड्रेस पहने उनके घर आए। उस वक्त वह घर में अकेली थी। दोनों युवकों ने कहा कि वे आपको बर्तन साफ करने का डेमो दिखाना चाहते हैं, जिस पर महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों सामने के मकान में नीलम भारती नाम की महिला के पास चले गए। दोनों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। दोनों में से एक व्यक्ति फिर उसके पास आया और बोला कि सामने की महिला डेमो देख रही है, आप भी देख लो। जिस पर वह उसके साथ नीलम के घर चली गई। इस दौरान दोनों युवकों ने कई बर्तन व उसकी चांदी की पायल भी साफ करके दिखाई। जिस पर वह भी उनकी बातों में आ गई। कुछ देर बाद दोनों अपने गहने भी साफ करवाने पर सहमत हो गई। नीलम भारती ने अपने हाथ मे पहनी हुई सोने की चूड़ी और अन्य आभूषण तथा मधु ने अपने कानों में पहने दो टोपस और सोने की चेन निकालकर उन्हें साफ करने के लिए दे दी। गहने लेने के बाद दोनों ने गर्म पानी की मांग की। जिस पर दोनों महिलाएं पानी लेने के लिए अंदर चली गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दोनों युवक गहने लेकर चंपत हो गए। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें