फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दैनिक सामान की आपूर्ति सुचारू रूप से रहे : उपायुक्त

Sun, 18 Feb 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा व किसान मजदूर मोर्चा (गैर राजनैतिक) द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर जिले में रोजमर्रा की वस्तुओं व जरूरतों की सुचारू रूप से आपूर्ति रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उपायुक्त ने किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान के मद्देनजर जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की। संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते आमजन को उनकी रोजमर्रा की वस्तुओं व यातायात आवागमन के लिए कोई दिक्कत न आए, इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखें और रूट डायवर्ट करें, ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। इसके साथ ही एसडीएम अपने एरिया में निरंतर गश्त करते हुए बाजार में निरीक्षण करें। ताकि सामान की कोई काला बाजारी न करें। कोई भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी आमजन से यातायात के लिए अतिरिक्त किराया न वसूले इसके लिए निगरानी रखें। इसके अलावा राशन से संबंधित समस्या के निवारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। नागरिक जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दूरभाष नंबर 01666-248422 व एलपीजी गैस से संबंधित समस्या के निवारण के लिए ऑडिटर राजबीर के मोबाइल नंबर 9138100005 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें