फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज डिपो पर अब यात्रियों को मिलेगा नहरी पानी

Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक दधीच
विज्ञापन

सिरसा। प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्रियों के आवागमन का केंद्र बने सिरसा के बस स्टैंड पर अब यात्रियों को स्वच्छ नहरी पानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज के जीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा था। इस पर सहमति बन गई है। रोडवेज के अनुसार के शहर में नहरी पेयजल के लिए जो पाइपलाइन आ रही है, उसी में से नहरी पानी का कनेक्शन लिया जाएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह तक यात्रियों को नहर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
रोडवेज डिपो में फिलहाल ट्यूबवेल आधारित पीने का पानी यात्रियों को मिल रहा है। रोडवेज डिपो में पानी की सप्लाई के बड़ी मोटर लगाई गई है और दो टंकियों में भरा जाता है। यहीं से यह पानी चार वाटर कूलरों में आता है। अब ट्यूबवेल का पानी खराब आ रहा है और इससे यात्रियों की सेहत पर भी फर्क पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में मजबूर प्यासे यात्रियों को रोडवेज डिपाे में लगे वाटर कूलरों पर खराब पानी पीने पड़ रहा है। ऐसे में रोडवेज डिपो सिरसा के जीएम ने जनस्वस्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। इस पर सहमति बन गई है। रोडवेज परिसर में शहर में नहरी पानी की सप्लाई के लिए जो पाइपलाइन बिछाई गई है उसमें से कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन



पांच दिन पहले जल गई थी मोटर
रोडवेज में पानी के लिए लगाई गई मोटर पांच दिन पहले जल गई थी। इस कारण रोडवेज परिसर में जलसंकट गहरा गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगवाया गया पानी का टैंकर भी दोपहर में ही खाली हो गया था। दो दिनों तक यात्रियों को ट्यूबवेल का पानी भी नसीब नहीं हो पाया था। जैसे-तैसे मोटर को ठीक किया गया तो स्टार्टर जल गया। इसे अब ठीक तो करवा दिया गया है, लेकिन ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता निम्न होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
रोडवेज ने जनस्वास्थ्य विभाग को बस स्टैंड में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पत्र लिखा था। लगभग इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक बस स्टैंड में नहरी पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। - शेर सिंह, जीएम, रोडवेज डिपो सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें