फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खुले में कचरा डालने पर सीडीएलयू को नोटिस, समाधान नहीं निकाला तो लगेगा जुर्माना

Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। खासतौर पर बड़े स्तर पर कचरा पैदा करने वाले संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया। इसके अतिरिक्त एयरफोर्स को छोड़कर अन्य तीन बड़े स्तर पर कचरा पैदा करने वाले संस्थानों के खिलाफ भी नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से फल व सब्जी मंडी शामिल है।

नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को सीडीएलयू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुलपति कार्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का बोर्ड लगा हुआ है। जब वहां पर जाकर देखा तो खुले में कचरा पड़ा और नाम भर के कंपोस्ट पिट बनाए हुए थे। इतना ही नहीं, कचरा निस्तारण भी नहीं किया जा रहा था। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने नोटिस की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार नोटिस के बाद भी यदि स्थिति नहीं सुधरती है तो चालान किये जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
यह मिले हालात
कंपोस्ट पिट जमीन के अंदर बनाए हुए थे। दो फीट ही दीवारें बाहर नजर आ रही थी। यह पूरी तरह से मिक्स कचरे से भरे हुए थे। यहां तक पेड़ों के नीचे खुले में कचरा डाला हुआ था। इसमें शराब की बोतलें तक पड़ी थी। विद्यार्थियों ने बताया कि विवि में सफाई को हालात खराब हैं। यहां पर खुले में कचरा पड़ा रहता है। इसके कारण पार्किंग एरिया में आना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स
यह है नियम
1 . गीले और सूखे कूड़े को अलग- अलग करना।
2 . मिक्स कूड़े को अलग-अलग करना।
3 . कंपोस्ट पिट बनाकर गीले कचरे की खाद बनाना।
4. अपने स्तर पर ही कचरे का निपटान करना।

कोट्स
सीडीएलयू में एसडब्ल्यूएम के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है। खुले में कचरा डाला जा रहा है। इसको लेकर सीडीएलयू को नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त फल मंडी, सब्जीमंडी, एयरफोर्स व जेसीडी विद्यापीठ इस श्रेणी में आते हैं। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें