फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध निर्माण करने पर 24 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी, 7 दिन में हटाने के निर्देश

विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी करने को लेकर निर्देश जारी करते नगर परिषद के कार्यकारी अधि - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में अवैध निर्माण करने वालों को नगर परिषद के अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। इसमें एक सप्ताह में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर नगर परिषद निर्माण का ढहा देगी। नगर परिषद ने मुख्य बाजारों में 24 नोटिस दिए हैं।
कॉलोनियों, बाजारों में कुछ लोग द्वारा अवैध तरीके से बिना मंजूरी के निर्माण करने की शिकायतें नगर परिषद के पास पहुंची। इन शिकायतों पर कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने संज्ञान लिया और कर्मचारियों को सर्वे के आदेश दिए। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया। कर्मचारियों ने शहर की अनाज मंडी, डबवाली रोड, हिसार रोड, रानियां रोड, बेगू रोड क्षेत्रों को दौरा किया। इस दौरान कई लोग अवैध निर्माण करते हुए मिले। इनकी सूची तैयार की गई। नगर परिषद ने जांच की तो पता चला कि उक्त लोगों ने न तो नगर परिषद से मंजूरी ली है और न ही अपने हद में निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने इन्हें अवैध निर्माण करार दिया है। अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद ने शहर में 24 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस दिए हैं। इनमें बेगू रोड, रोड़ी बाजार, नोहरिया बाजार, अनाज मंडी सहित अन्य एरिया शामिल है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर अपने अवैध निर्माण स्वयं हटा ले अन्यथा प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति में उठा चुका मामला, मंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए थे आदेश
शहर में अवैध निर्माण का मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठ चुका है। सदर बाजार में अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर परिषद ने ढिलाई से काम किया। इस पर मंत्री जेपी दलाल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। हालांकि नगर परिषद के पास अवैध निर्माण ढहाने की शक्ति थी लेकिन कोर्ट केस कर दिया गया। मंत्री के आदेश नगर परिषद एक्शन के मोड़ में आई है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण किए जाने की सूचनाएं और शिकायतें मिल रही थी। इस पर सर्वे करवाया गया। पहले चरण में शहरी एरिया के 24 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इस दौरान स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाया तो नगर परिषद दल बल के साथ जाकर निर्माण को ढहा देगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें