फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव रूपाणा खुर्द के पास टूटी नोहर फीडर नहर

Sat, 02 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव रूपाणा खूर्द में टूटी नहर।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। राजस्थान को जाने वाली नोहर फीडर नहर गांव रूपाणा खुर्द के पास टूट गई। नहर में करीब 60 फुट कटाव हो गया। इससे करीब 200 एकड़ फसल पानी में भर गया। नहर में आए कटाव से बरूवाली नहर के टूटने का भी खतरा बना हुआ है।

नोहर फीडर शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे अचानक टूट गई। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी और नहराना हेड से पानी बंद करवा दिया। किसानों ने कहा कि बार-बार नहर टूट रही है। शेरांवाली नहर इस सीजन में दो बार टूट चुकी है। किसानों को पहले से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों में किसानों की फसल पानी के अभाव में खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
नोहर फीडर टूटने की सूचना मिलने के बाद नहराना हेड से पानी को बंद करवा दिया है। पानी की निकासी होने के बाद तटबंध को तैयार कर दिया जाएगा। - विकास, जेई, सिंचाई विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें