फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए निदेश : बुलेट मॉडिफाई करने वाले मैकेनिकों पर गिरेगी गाज, दर्ज किया जाएगा केस

Sat, 18 Mar 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में मैकेनिकों को समझाते यातायात थाना प्रभारी धर्म सिंह। संवाद - फोटो :
विज्ञापन
सिरसा। बुलेट के साइलेंसर में बदलाव कर उसे मॉडिफाई करने वाले ऑटो मैकेनिकों पर अब यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यातायात थाना प्रभारी ने शनिवार को ऑटो मार्केट के मैकेनिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर मार्केट में कोई भी मैकेनिक बुलेट को मॉडिफाई कर उसके साइलेंसर में बदलाव करता है तो उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। समय-समय पर बुलेट मोटरसाइकिल की मरम्मत करने वाले मैकेनिकों की भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को यातायात थाना प्रभारी धर्म सिंह ने ऑटो मार्केट में बुलेट मोटरसाइकिलों मैकेनिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्केट में कई बुलेट मोटरसाइकिल ठीक करने वाले मैकेनिक उसका साइलेंसर बदलकर पटाखे बजाने वाले साइलेंसर लगा देते हैं। नतीजतन आमजन को इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर ऑटो मार्केट में अब किसी भी मैकेनिक की ओर से बुलेट को मॉडिफाई किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्केट में मोटरसाइकिल की खरीद और बेच का काम करने के दौरान सभी मैकेनिक मोटरसाइकिलों के दस्तावेजों को पुरा करवाकर ही खरीदार को दे।

ऑटो मार्केट में 200 से अधिक दुकानें, दूसरे राज्यों से लाए जाते हैं बुलेट के साइलेंसर
बता दें कि शहर की ऑटो मार्केट में 200 के करीब मोटरसाइकिल ठीक करने व तैयार करने की दुकानें है, जबकि इनमें से कई दुकानों में बुलेट को ही ठीक करने का काम किया जाता है। जबकि बुलेट का शौक रखने वाले चालक दूसरे राज्यों से भी साइलेंसर मंगवाकर बुलेट में लगवाते हैं। चालक बुलेट को तेज गति से दौड़ाने के बाद उसके पटाखे बजाते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक प्रभावित होती है। ऐसे में पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की जा रही है और बुलेट के साइलेंसरों को मौके पर ही उतरवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
ऑटो मार्केट में मोटरसाइकिल की मरम्मत करने वाले मैकेनिकों के साथ बैठक की गई है। वहीं, मैकेनिकों को बुलेट के मॉडिफाई न करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई मोटरसाइकिल मैकेनिक बुलेट को मॉडिफाई करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

धर्म सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें