सिरसा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने डबवाली के आरोपी नशा तस्कर जसबीर सिंह उर्फ काला पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी जसबीर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ का कहना है कि वर्ष 2015 में एनसीबी में सिरसा में रेड कर 36.150 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस केस में जसबीर आरोपी है, जोकि पिछले 10 साल से फरार चल रहा है। एनसीबी ने आरोपी जसबीर का स्केच भी जारी किया है। संवाद