फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक साथ होगी नवरात्र व रमजान की शुरुआत, तैयारियों शुरू, बाजारों में रौनक

Mon, 20 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिंदू व मुस्लिम समुदाय की आस्था का अच्छा संजोग बन रहा है। इस बार नवरात्रि व रमजान का महीना एक साथ शुरू हो रहे हैं। इसके कारण एक साथ ही आरती व अजान होंगे। नवरात्र के पहले दिन घरों में होगी घट स्थापना होगी। इसके बाद नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

22 मार्च से नवरात्रि पर्व तो वहीं 23 मार्च से रमजान को पवित्र महीना शुरू हो रहा है। दोनों त्योहारों के लिए शहरभर में तैयारियां शुरू हो गई है और बाजारों में दुकानें सजी रही हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर बाजारों में मां की चुनरियां व अन्य सामान सजना शुरू हो गया। अभी बाजार में ग्राहकों ने ज्यादा खरीदारी शुरू नहीं की है। दुकानदारों का कहना है कि सोमवार को बारिश के कारण कोई ग्राहक नहीं आया है। मंगलवार को ही ग्राहक आना शुरू होंगे। दुकानदारों ने नवरात्रि पर्व के लिए मां की चुनरियां, शृंगार का सामान, घट स्थापना का समान आदि रखा हुआ है। वहीं, सालासर धाम मंदिर के मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि के पर्व के पहले दिन मां की 351 ज्योत प्रज्वलित की जाएंगी। इस दौरान मां का भव्य शृंगार व पूजा की जाएगी। शहर में करीब 100 से अधिक मंदिरों में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले दिन सभी मंदिरों व घरों में घट स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह आठ बजे मां की पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं शाम को 7:15 पर प्रतिदिन पूजा होगी। प्रतिदिन 108 सतचंडी का पाठ होगा। 29 मार्च को कंजक पूजन व 30 मार्च को शतचंडी महायज्ञ किया जाएगा।

5 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक चुनरी उपलब्ध
नवरात्रों के पर्व पर माता की चुनरी का विशेष महत्व होता है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 3 हजार तक की चुनरियां उपलब्ध है। दुुकानदारों का कहना है कि नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु चुनरी को ज्यादा खरीदते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन कंजकों को चुनरियां भेंट की जाती है।
विज्ञापन


नौका पर सवार होकर पहुंचेंगी देवी दुर्गा
गीता भवन मंदिर के पुजारी पंडित अरुण कौशिक ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत बेहद ही शुभ संयोग में होने जा रही है। ज्योतिष गणना के मुताबिक देवी दुर्गा के महापर्व की शुरुआत चार योगों के निर्माण के साथ होगी और चैत्र नवरात्रि के शुरू होने पर सनातन नववर्ष विक्रम संवत 2080 की भी शुरुआत हो जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा नौका पर सवार होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी पर आएंगी। नौका पर देवी के आगमन को शुभ माना जाता है। पंडितों के अनुसार इस बार नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों तक रहेंगे।



23 या 24 को शुरू होंगे रमजान
शहर में बनी जामा मस्जिद के मोलाना मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि रमजान का महीना चांद को देखकर शुरू होता है। अगर चांद 22 की रात को दिखता है तो 23 से रमजान शुरू हो जाएंगे। वहीं अगर चांद 23 की रात को दिखाई देता है तो रमजान 24 को शुरू हो जाएंगे। इस दौरान सहरी होगी। सुबह से लेकर रात तक रोजा चलेगा। चांद को देखकर इफ्तार यानी रोजा खोला जाएगा। ऐसा एक महीने तक चलेगा। वीरवार को सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर सहरी खत्म होगी। वहीं शाम को 6 बजकर 45 मिनट पर इफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें