फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काम पर आ रहे दो नक्शा नवीश को लूटा

Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। गांव भादड़ा से कालांवाली काम पर आ रहे बाइक सवार दो नक्शा नवीश से बाइक सवार तीन युवक मारपीट करके मोबाइल, नकदी व जरूरी कागजात से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जिस पर कालांवाली पुलिस ने नक्शा नवीश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दिनेश कुमार निवासी गांव भादड़ा ने बताया कि वह और उसका साथ भारत सिंह निवासी गांव झोरड़रोही कालांवाली में नक्शा नवीश का काम करते हैं। वह सुबह गांव भादड़ा से बाइक पर सवार होकर कालांवाली काम पर आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह गांव डोगरावाली से तिलोकेवाला के बीच नहर के करीब ईंट भट्टे के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनके बाइक की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिस पर बाइक बंद होने पर वह नीचे उतर गए। तब हाथ में डंडे लिए तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनके पास कागजात व दुकान की चाबियों वाला बैग, पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उसके पास से युवक एक स्मार्ट फोन, 5 हजार रुपये व जरूरी कागजात वाला पर्स अपने साथ ले गए। जबकि उसके साथी भारत सिंह से बदमाश दो मोबाइल फोन, 3 हजार रुपये व जरूरी कागजात वाला पर्स अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों में एक ने चेहरा ढका हुआ था। युवकों के पास लाल रंग का बिना नंबर वाला डिलेक्स बाइक थी। तीनों बदमाश नहर पटरी के रास्ते कमाल गांव की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें