फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मलिकपुरा में रेड, अफीम बरामद

Fri, 20 Oct 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिसार यूनिट ने ओढां थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुरा में छापा मारकर 1 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद की है। टीम ने खोजी कुत्ते के माध्यम से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जानकारी मुताबिक कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुरा निवासी अवतार सिंह उर्फ तारी व हरपाल सिंह दोनों अफीम बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों के घर खोजी कुत्ते के माध्यम से छापा मारा। इस दौरान अवतार के घर से टीम ने 1 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद की। टीम ने अवतार सिंह को काबू कर लिया। अवतार व हरपाल सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ ओढां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें