फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : बिजली निगम टीम ने 17 जगह पकड़ी चोरी, 2.24 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Sat, 04 Feb 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम ने चोरी पकड़ो अभियान तेज कर दिया है। इसके चलते शनिवार को जिलेभर में निगम टीम ने अभियान चलाया और 17 चोरियां पकड़ीं। इस दौरान बिजली चोरों ने 2 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन चोरियों से टीम ने 15. 646 किलोवाट का लोड पकड़ा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बिजली टीम लगातार लोगों के घरों में जाकर दस्तक दे रही है। एसई राजेंद्र सभ्रवाल के निर्देशानुसार शनिवार को निगम टीम ने चोरी पकड़ो अभियान जिलेभर में चलाया। इस दौरान निगम की 20 टीमें अल सुबह ही फील्ड में उतरी और चोरों पर शिकंजा कसा। 1 से 3 फरवरी तक निगम की टीमों ने कुल 57 चोरियां पकड़ी और चोरों पर 10 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

पिछले साल में पकड़ी कुल 285 चोरियां
बिजली चोरी पकड़ो अभियान के दौरान पिछले साल यानी की 2022 में निगम ने 285 बिजली चोरियां पकड़ी हैं। इस दौरान निगम ने 570 किलोवाट का लोड पकड़ा और 77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। गया। इस दौरान निगम ने सिटी डिवीजन सिरसा से 88 चोरियां पकड़ी। इन चोरियों पर 102.753 किलोवाट का लोड पाया और 27 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सब डिवीजन सिरसा से 127 चोरी पकड़कर 35 लाख 46 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। निगम ने डबवाली डिवीजन से 70 जगर चोरियां पकड़कर 14 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन



वर्जन
बिजली निगम द्वारा बिजली चोरों पर निरंतर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम के अभियान के दौरान शनिवार को टीमों ने 17 चोरियां पकड़ी। जिन पर 2 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चोरी पकड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें