फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह सतनाम महाराज के जन्मदिवस पर एमएसजी लंगर : डेरे में उमड़े अनुयायी, तीन नई मुहिम की हुई शुरुआत

Wed, 25 Jan 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा में एमएसजी भंडारे में उपस्थित अनुयायी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा में शाह सतनाम महाराज के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुधवार को एमएसजी भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल शहर भर में तैनात रहा। आठ से ज्यादा नाकों पर पुलिस तैनात रही। डेरा अनुयायियों ने भी ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। इस दौरान डेरा की ओर से तीन नई मुहिम चलाई गई। वहीं दूसरी ओर डेरा की वेबसाइट को भी रिलांच किया गया। इसके माध्यम से नशा छोड़ने के इच्छुक आगे आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मानवता भलाई कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद की गई। वहीं मंदबुद्धियों की सार-संभाल और उपचार के बाद सकुशल घर पहुंचाने में पहले स्थान पर रहे राजस्थान के ब्लॉक केसरीसिंहपुर, द्वितीय संगरिया और तीसरे पंजाब के ब्लॉक सुनाम को डेरामुखी ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वेबसाइट सेंट डॉ. एमएसजी इन्सां डॉट मी को रिलॉन्च किया। नशे के खिलाफ चलाई गई डेप्थ मुहिम से संबंधित नंबर 80596-02525 जारी किया गया। इस नंबर व वेबसाइट पर कोई भी नशा छोड़ने वाला संपर्क कर सकता है।

1919 में हुआ था शाह सतनाम जी का जन्म
शाह सतनाम सिंह महाराज का 25 जनवरी 1919 को श्रीजलालआणा साहिब, जिला सिरसा में जन्म हुआ था। इसके साथ ही स्कूल के ग्राउंड और क्रिकेट स्टेडियम के बड़े मैदान में संगत के बैठने का प्रबंध किया गया। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के नजदीक एक पंडाल बनाया गया।
विज्ञापन


डेरामुखी बोले- पांच साल बाद मना रहे अवतार दिवस
डेरामुखी डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि अवतार दिन को आगे से हमेशा मनाए जाने वाले एमएसजी भंडारे बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत आशीर्वाद। मालिक से दुआ करते हैं कि जो आप बार-बार कह रहे हैं कि पांच साल बाद मना रहे हैं। आपके साथ मालिक रहमोकरम करें कि हर बार जब भी हम मनाएंगे।

ये तीन नए कार्य किए शुरू
भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखने और खुशहाल जिंदगी रखने के लिए सुबह उठते ही माता-पिता व बड़ों के चरण स्पर्श करने व उनका आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करना।
परिवार में खुशहाली बनी रहे इसके लिए रोज नहीं तो कम से कम सप्ताह में एक दिन जरूर सारा परिवार इकट्ठा बैठकर खाना खाए।
गरीब बस्तियों में आरओ लगवाकर देना।

नाकों पर मुस्तैद दिखी पुलिस, जांच के बाद जाने दिया
डेरा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। डेरा की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर 8 से ज्यादा नाके लगाए गए। 700 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। संदिग्ध वाहनों को जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। एसपी के निर्देश पर ओवरऑल इंचार्ज डीएसपी को लगाया गया था। इसके अलावा 5 इंस्पेक्टर और महिला के साथ-साथ पुरुष पुलिस की कंपनियां भी रिजर्व में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें