फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर : सीने में मुक्का मारकर वृद्ध की हत्या

Sun, 02 Jul 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा)। गांव जोड़कियां में बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय व्यक्ति के सीने में मुक्का मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर जोड़किया निवासी विकास, अमनदीप, राधेश्याम व गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह मूल रूप से डूडियांवाली निवासी है। इस समय चोपटा क्षेत्र के गांव जोड़़किया में खेती व मजदूरी करते हैं। वे 6 बहन-भाई हैं। शनिवार को वह अपने पिता ओमप्रकाश के साथ खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। दोपहर को वह अकेली पानी लेने के लिए साथ के खेत में जा रही थी कि रास्ते में जोड़किया निवासी राधेश्याम ने उसे रोक लिया। उसने दोस्ती करने व मोबाइल नंबर देने के लिए कहा। वह जैसे तैसे कर बचाकर वहां से आ गई और मामले की जानकारी परिवार को दी। युवती ने बताया कि शाम को उसकी मां बिमला व भाई आरोपी के घर पर गए और उनके परिवार को पूरे मामले के बारे में बताया। उन्होंने लड़के का समझाने का आश्वासन दिया। रात साढ़े नौ बजे विकास, गोरव, राधेश्याम और अमनदीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने बेल्ट से उन पर वार किए। राधेश्याम ने उनके पिता ओमप्रकाश के सीने पर मुक्का मार दिया। इससे वे गिर गए। वह जैसे तैसे कर उन्हें लेकर चोपटा अस्पताल में पहुंचे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

सीएचसी चोपटा में मौत होने मामले की शिकायत आई है। पीड़ित परिवार ने गांव जोड़किया निवासी चार युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - सुभाष चंद्र, जमाल चौकी इंचार्ज, चोपटा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें