फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली में तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या, 13 जगह किए वार

विज्ञापन
डबवाली गांव में चारपाई पर पड़ा शव और मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव डबवाली में मंगलवार की रात दिहाड़ी कर घर लौटे व्यक्ति को उसकी पत्नी ने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने उसके शरीर पर तेजधार हथियार से करीब 13 वार किए। व्यक्ति का शव रातभर आंगन में लहूलुहान अवस्था में पड़ा रहा। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर डबवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मृतक की पत्नी व उसके भांजे सहित पांच पर हत्या करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक 35 वर्षीय दुनीचंद दिहाड़ी मजदूरी का करता था। मंगलवार रात्रि को जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसकी अपनी पत्नी सुमन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी सुमन ने अपने भांजे जगबीर को बुला लिया। करीब रात्रि 8:30 बजे जगबीर अपने साथ तीन अन्य युवकों को लेकर दुनीचंद के घर पर पहुंच गया। इसके बाद उसने मौसी के कहने पर मौसे दुलीचंद से मारपीट शुरू कर दी और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ऐसे में जब पास के मकान में रह रही दुलीचंद की मां ने आवाज सुनी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बुधवार सुबह जब दुलीचंद और परिवार के अन्य सदस्य बाहर नहीं आए तो उन्होंने घर पर जाकर देखा तो दुलीचंद का शव आंगन में पड़ी चारपाई पर कटा हुआ लहू लुहान मिला। मृतक की मां रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुमन और सुमन के भांजे जगबीर व अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है।
लोग बोले- अक्सर होता था पति पत्नी में झगड़ा
आसपास के लोगों ने बताया कि अनुसार दुनीचंद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे इस कार्य से बाज आने के बारे में कहता था। इसको लेकर अक्सर घर में कलह रहता था। इसका खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। लड़कियों की उम्र 11 वर्ष व 4 वर्ष है, जबकि लड़के की आयु 13 वर्ष है।
विज्ञापन

मृतक की मां रानी के बयान पर मृतक की पत्नी सुमन, उसके भांजे जगबीर और अन्य तीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति के शरीर पर 13 वार से किए हैं। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस छापा कार्रवाई कर रही है। -सत्यवान शर्मा, शहर थाना प्रभारी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें