फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली चोरी करने पर नगर पालिका कार्यालय पर पांच लाख का जुर्माना

Sat, 23 Dec 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को हिसार बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने छापा कार्रवाई की। टीम की अगुवाई एसडीओ गौरव ने की। टीम को नगर पालिका कार्यालय में बिजली मीटर जला हुआ मिला। कार्यालय में सीधे खंभे से बिजली कनेक्शन किया हुआ था। ऐसे में विजिलेंस टीम ने नगर पालिका कार्यालय पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीओ गौरव ने बताया कि सूचना के आधार पर छापा कार्रवाई की गई है। नगर पालिका पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें