फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सभी खस्ताहाल सड़कों की सुधार करवाएगी नगर परिषद

विज्ञापन
शहर की रोड पर गड्ढे पड़े हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर टेंडर खोल दिए हैं। जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर कर दिया जाएगा। पहले चरण में 25 लाख का टेंडर जारी किए गए हैं। इसके तहत पहले मुख्य सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण का भी टेंडर जारी होगा। दूसरे टेंडर पर भी 25 लाख रुपये की लागत से शहर की सड़कों की हालत सुधारने की योजना है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के सभी रास्तों की सड़कें टूट चुकी हैं और उनमें गड्ढे हो चुके हैं। ऐसे में शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण जहां वाहनों को नुकसान हो रहा है वहीं हादसों का भी भय बना रहता है। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन के पास प्रतिदिन 30 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायतें मिलने के बाद सर्वे कर सभी सड़कों की स्थिति की वास्तविकता जानी गई और इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई। प्रशासन ने फैसला किया कि 25-25 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से काम करवाया जाएगा।
इन सड़कों की सुधारी जाएगी स्थिति
- लाल बत्ती चौक से लेकर बाल भवन तक
- रोड़ी बाजार, सदर बाजार
- पुरानी सब्जी मंडी रोड, सूरतगढ़िया बाजार
- सरकूलर रोड, आर्य समाज रोड
- गोशाला रोड
- कंगनपुर रोड
डीसी ने किया था निरीक्षण, जारी किए थे निर्देश
शहरवासियों की ओर से शिकायतें आने के बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने करीब 10 दिन पहले शहर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में जाकर स्थिति देखी। सड़कों की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने अधीनस्थों को इन्हें सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने योजना बनाई और जल्द टेंडर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के लिए 25 लाख का टेंडर हो गया है। अब जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरा टेंडर भी करीब 25 लाख रुपये का ही होगा। पहले चरण में शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें