फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद ने फॉगिंग को लेकर शुरू की तैयारियां, दवा की भेजी मांग

Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मानसून की बारिश के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ने लगते हैं। इनको नियंत्रित करने के स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश पर नगर परिषद की टीमें शहर में फॉगिंग करती हैं। ऐसे में मानसून की बारिश से पहले ही नगर परिषद की स्वास्थ्य शाखा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के बाद अचानक बढ़ने वाली फॉगिंग की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को दवा के लिए मांग भेज दी गई है। जिससे मौके पर दवा की कमी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बड़ी मशीनों को चलाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ की मांग भी नगर परिषद की स्वास्थ्य शाखा की ओर से की गई है। जिससे मशीनों को सही तरह से चलाया जा सके। मौजूदा समय में मिलने वाले एक या दो मलेरिया के मामलाें में छोटी मशीनों से फॉगिंग करवाई जाती है।


ये है स्थिति
कुल मशीन 5
बड़ी मशीन - 2
छोटी मशीन - 3
कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी - 12

सभी वार्डों में चलाया जाएगा अभियान
मानसून के बाद नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जाता है। हर रोज किन एरिया में फॉगिंग की जानी है, उसका दो सप्ताह का प्लान बनाया जाता है। उसका शेड्यूल जारी होता है ताकि लोग फॉगिंग टीम आने से पहले अपने घरों के खिड़की दरवाजे खुले रखे। जिससे दवा का असर घर के अंदर तक होजाए। वहीं छोटी मशीनों के मलेरिया पीड़ित मरीजों के घरों में फॉगिंग करवाई जाती है।
विज्ञापन


अब तक एक मरीज मिल चुका है मलेरिया पीड़ित
दो सप्ताह पहले मलेरिया का एक मामला सामने आया था। उसके बाद अभी तक मलेरिया के मरीज नहीं आए हैं। मानसून की बारिश को ध्यान में रखते हुए मलेरिया विभाग की टीम पहले से हाई अलर्ट पर है। विभाग की कई टीमें लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रही है।



हमारी ओर से सभी मशीनों की जांच की जा चुकी है। सभी मशीनें सही कार्य कर रही हैं। दवा को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को पत्र भेजा जा चुका है। जिससे मानसून के बाद फॉगिंग की दवा की कमी से नगर परिषद को न जूझना पड़े।
विज्ञापन

जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें