फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की मतदाता सूचियों के लिए शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर परिषद व नगर पालिका की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौ जुलाई तक ड्राफ्ट मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी, 16 जुलाई तक 10 व 11 जुलाई को छोड़कर दावे आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 27 जुलाई को दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य संबंधित रिवाइजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 30 जुलाई तक उपायुक्त के समक्ष रिवाइजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी, चार अगस्त तक उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 18 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें