फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंची सविता पूनिया को मां ने लगाया तिलक, भाई को बांधी राखी

विज्ञापन
अपने भाई को राखी बांधते हुए हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को कांस्य पदक दिलाने के बाद बुधवार देर शाम गांव जोधकां स्थित अपने घर पहुंचीं। सविता की मां ने आरती की थाली के साथ तिलक लगाते हुए गृह प्रवेश करवाया। वहीं रक्षाबंधन पर सविता ने अपने भाई भविष्य को रखी बांधी।
विज्ञापन

पिता महेंद्र सिंह पूनिया ने बेटी के सिर पर हाथ रख उन्हेें ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान सामाजिक संगठनों में फतेहाबाद से जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह के अलावा सिरसा के नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष कुलदीप राजा जांदू के नेतृत्व वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने सवीता पूनिया का पुष्प बरसाते हुए अभिनंदन किया। इस दौरान सविता पूनिया ने अपनी सफलता का श्रेय टीम की एकजुटता, कोच के कुशल मार्गदशन के साथ-साथ परिवार से मिले प्रोत्साहन को दिया। सविता ने कहा कि पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन के सहारे आज महिला हॉकी दुनिया भर में सफलता के जिस मुकाम पर है, उसने सही मायने में राष्ट्रीय खेल हॉकी के शिखर पर पहुंचने की उम्मीदों को नये पंख दिए हैं। जब परिवार बेटियों को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने की ताकत देने लगता है, तो बेटी की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है कि वह अपने परिवार, समाज की उम्मीदों को टूटने न दे।
सविता ने विश्वास जताया कि इस बार कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक की जो कमी रह गई है, उसे भारतीय महिला टीम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर जरूर पूरा करेंगी। इस अवसर पर जिंदगी संस्था कोर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांस शर्मा, उत्तराखंड समाज सभा प्रधान भारत रावत, रोहित कौशिक, गुलशन रहेजा, मुकेश भदरेचा विक्की, एनएसओ के विरेंद्र सिंह, गगन कंबोज, राकेश कुमार, नरेन्द्र टिवाना, सिमरनजीत गिल, प्रवीन सोनी, रविंद्र सैनी चिंदड़, इन्द्रजीत हांडा, अनिल चैधरी, सुरेंद्र खिचड़, विकास गावड़ी, राहुल रत्ति, सुरेन्द्र जटिया आदि उपस्थित रहे।

हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के तिलक लगाती मां। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें