फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDLU: शैक्षणिक परिषद की 33वीं बैठक में 36 से अधिक एजेंडे पारित, मई व दिसंबर 2023 में मिलेगा मर्सी चांस

Tue, 20 Dec 2022 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सीडीएलयू में शैक्षणिक परिषद की बैठक में कई एजेंडो पर मंथन किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सीवी रमन स्थित सेमीनार हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
CDLU शैक्षणिक परिषद की 33वीं बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की 33वीं बैठक में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीवी रमन स्थित सेमीनार हॉल में आयोजित बैठक में विद्यार्थी हित से जुड़े 36 से अधिक एजेंडे पारित किए गए। विद्यार्थियों की मांग पर मई 2023 तथा दिसंबर 2023 में मर्सी चांस देने का फैसला भी बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


इस ब्लेंडेड मोड बैठक में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से गुणवत्ता परख शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक पहल कदमियां की जा रही हैं। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ एमओयू साइन किए जा रहे हैं। भारत को जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता मिलने के उपरांत संघीय सरकार के शिक्षा क्षेत्र में प्रयासों विशेषकर शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण को बल मिलेगा।

इसी उद्देश्य से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तथा इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय, यूनेसा (यूनिवर्सिटिस नेगेरी सुरबाया) के बीच साझा करार के मसौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  इसके अतिरिक्त यूजीसी पैटर्न पर चार वर्षीय डिग्री का पाठ्यक्रम भी तैयार करने का बैठक में फैसला लिया गया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुछ नए विभागों में नियमित शिक्षक नहीं थे, उन विभागों में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नियमित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती हाल ही में की गई है। शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉमर्स तथा मैनेजमेंट संकाय के 8 शोधार्थियों के रिसर्च टॉपिक व शोध गाइड फाइनल किए गए। 
 
रिसर्च टॉपिक हुए फाइनल
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक शोधार्थी का रिसर्च टॉपिक व गाइड फाइनल करने के साथ-साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के दो विदेशी छात्रों के रिसर्च टॉपिक व गाइड फाइनल किए गए। अंग्रेजी विभाग के चार शोधार्थियों के रिसर्च टॉपिक व गाइड फाइनल किए गए। इसके अतिरिक्त बीएड तथा एमएड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 की हैंडबुक ऑफ इनफार्मेशन को अनुमोदित किया गया है। बीएड प्रथम वर्ष के एकेडमिक सेशन 2022-23 के एकेडमिक कैलेंडर को भी पारित किया गया है। इंजीनियरिंग ग्रैफिक्स एंड डिजाइन के पाठ्यक्रम को अनुमोदित किया गया है। इस दौरान शैक्षणिक परिषद की 32वीं बैठक की मिनिट्स को भी पास किया गया। बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने किया। बैठक में जेएनयू के प्रो. सुधीर आर्य, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. देवेंद्र सिंह व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. अनिल गुप्ता ने ऑनलाइन शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें