फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काॅलेजों से ज्यादा बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई में दाखिला ले रहे विद्यार्थी

Thu, 13 Jun 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बारहवीं की परीक्षा के परिणाम के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करना चुनौती बन गया। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए मुश्किल हो गया है कि वो किस क्षेत्र में अपना भविष्य संवारे। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस बार आईटीआई और बहुतकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। जिसके चलते जिले के कुछ आईटीआई संस्थानों ने अपने-अपने संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर मांग भी भेजी है।
विज्ञापन

हर साल जिले के राजकीय कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती है। ऐसे में इस बार काॅलेज प्रबंधन विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। विद्यार्थियों को समय पर ही दाखिला लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले की सरकारी और निजी 15 आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो चुकी है। वहीं आईटीआई में विद्यार्थी 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को admisiones.itiharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी के पास दाखिले के लिए ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है।
जीवन नगर, चौटाला व चोपटा को मिली नई ट्रेड
जिले की 15 आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जिले की 8 राजकीय आईटीआई में 4020 सीटों पर दाखिले होंगे। वहीं सत्र 2024-25 में इस बार आईटीआई जीवन नगर आईटी को 3, चौटाला आईटीआई को दो व नाथूसरी चोपटा आईटीआई को एक नई ट्रेड मिली है। इसके अलावा चार आईटीआई में एक-एक अतिरिक्त अन्य यूनिट बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

चोपटा में बेसिक कॉस्मेटॉलोजी की नई ट्रेड से छात्राओं को मिलेगा रोजगार
जीवननगर आईटीआई में सत्र 2024-25 के लिए तीन नई ट्रेड मिली है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, डीएमसी, मेकैनिकल डीजल शामिल है। जबकि नाथूसरी चोपटा आईटीआई को बेसिक कॉस्मेटॉलोजी की नई ट्रेड मिली है। इसके अलावा चौटाला आईटीआई को भी दो नई ट्रेड दी गई हैं, जिसमें एसएसए अंग्रेजी व फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्टि्रयल सेफ्टी मैनेजमेंट शामिल है। नई ट्रेड मिलने से संस्थानों में दाखिले भी बढ़ेंगे और विद्यार्थियों को फायदा भी होगा। इसके अलावा जीवननगर, अलीकां, सिरसा व नाथूसरी चोपटा को अतिरिक्त एक-एक यूनिट दी गई है। चोपटा में बेसिक कॉस्मेटॉलोजी की नई ट्रेड शुरू की गई है। जिससे क्षेत्र के साथ-साथ चोपटा के साथ लगते राजस्थान क्षेत्र की छात्राओं को भी इसका फायदा मिलेगा। जिससे वो रोजगार पा सकेंगी।
इन ट्रेडों पर होते हैं दाखिले

बता दें कि आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्टमैन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, फिटर ड्यूल, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल, मैकेनिक, मैकेनिक डीजल इंजन, पेंटर, प्लंबर, सिलाई टेक्नोलॉजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, मैकेनिक ऑटो, बॉडी पेंटिंग सहित कई ट्रेड पर दाखिला होना है।
विज्ञापन

इन आईटीआई में होंगे दाखिले
आईटीआई - ट्रेड- सीटें
अलीकां - 7 - 124
जीवननगर - 6 - 120
चौटाला - 14 - 420
नाथूसरी चोपटा - 15 - 450
ओढां - 8 - 252
रानियां - 13 - 264
सिरसा (बॉयज) - 24 - 856
सिरसा (महिला) - 11 - 292
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें