फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से रूपयों से भरा बैग और आंगनबाड़ी केंद्र से सौर उर्जा की प्लेटें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां पुलिस ने सिरसा निवासी एक दुकानदार की शिकायत पर उसका रुपये से भरा बैग चोरी हो जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। दुकानदार सिरसा निवासी हरीश छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी के साथ मैजिक वाहन में किराने का सामान भरकर ओढां आए थे। जब वे एक दुकान पर सामान उतार रहे थे तो इसी दौरान मौका पाकर कोई व्यक्ति वाहन की सीट से रुपये से भरा बैग उठा ले गया। दुकानदार के मुताबिक उसके बैग में 80 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव पन्नीवाला मोटा में एक आंगनबाड़ी केन्द्र से सौर ऊर्जा दो प्लेटें चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स ममता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आंगनबाड़ी की छत पर सौर ऊर्जा की चार प्लेटें लगी हुई थी। जिनमें से अज्ञात चोर दो प्लेटें उतार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें