फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकान से 20 हजार रुपये व पांच मोबाइल चोरी

Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






सिरसा। डबवाली रोड स्थित श्री सालासर मंदिर के सामने एक मोबाइल दुकान से चोर 20 हजार रुपये व पांच मोबाइल चोरी करके ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में द्वारकापुरी निवासी रिची राय ने बताया कि उसकी काठपाल मोबाइल नाम से दुकान है। 5 अप्रैल की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला खुला हुआ था। गल्ले से करीब 20 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा दुकान से पांच मोबाइल फोन भी गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें