फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बच्चों की स्कूल ड्रेस लेने आए व्यक्ति की कार से मोबाइल व गहने चोरी

Fri, 12 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। बाजार में बच्चों की स्कूल ड्रेस लेने के लिए आए व्यक्ति की गाड़ी से मोबाइल फोन और सोने के जेवरात चोरी हो गए। कार मालिक ने पुलिस को गाड़ी से चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी सुलतानपुरिया ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाजार में आया था। इस दौरान उसने बाजार में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की और उनको स्कूल ड्रेस दिलवाने के लिए दुकान पर चला गया। 20 मिनट बाद जब वह लौटा तो गाड़ी के अंदर रखा मोबाइल फोन, दो सोने की बालियां व तीन सौ रुपये गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें