फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजे गए विधायक अमित सिहाग

Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विधायक अमित सिहाग को पुरस्कृत करते सीएम व अन्य। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। विधायक अमित सिहाग को हरियाणा विधानसभा में वर्ष 2022-23 के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान दिया गया है। उनके साथ अंबाला शहरी से भाजपा विधायक असीम गोयल व बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग को भी इस सम्मान से नवाजा गया। पुरस्कार देते समय मुख्यमंत्री ने विधायक सिहाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप भविष्य में और अधिक सम्मान के हकदार हो।
विधानसभा कमेटी, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर शामिल है। उनकी की ओर से विधायक सिहाग की कार्यशैली, हलके के लिए की गई बुलंद आवाज, विधानसभा में 100 फीसदी उपस्थिति के साथ-साथ हलके, हरियाणा के मुद्दों को पूरे तथ्यों व सबूतों के साथ पूरी शालीनता से रखने की कार्यशैली को देखते हुए इस पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अमित सिहाग ने कहा कि डबवाली की जनता ने आशीर्वाद देकर अपने सपनों का संरक्षक व अपनी आवाज बना उन्हें विधानसभा में भेजा है। वह पूरी निष्ठा और सेवाभाव से अपने हल्के की सेवा कर रहे हैं। विधानसभा कमेटी द्वारा उनकी कार्यशैली और शराफत संग विकास की राजनीति व विधानसभा के भीतर उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर मोहर लगाने का काम किया है, इसके लिए वह उनका आभारी है। भविष्य में और अधिक मजबूती से डबवाली की आवाज को बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें